Sunday 12 February 2017

Naa Jaane Kitne

#2604 

ना जाने कितने ज़माने गुज़र गए 
उनकी याद में 
बिखरी हुई दिल की कश्ती को जोड़ा 
एक एक करके हमने उनकी याद से 

अब जाके इतने जमानों बाद वो 
हमसे कहते हैं 
कुछ कुछ तो हमें भी 
कभी कभी होता था आपकी याद में 

नादान दिल तब भी कहता 
पर कहाँ समझता था 
जब तक हम समझे की 
ये दिल हमसे क्या कहता था 

ना जाने कितने ज़माने गुज़र गए 
उनकी याद में 

आज जब जाना तो चले आए कहने 
आपसे अपने इस दिल का हाल 
खुश रहना आप हमारी याद से 
खुश रहेंगें हम आपकी याद से 

ना जाने कितने ज़माने गुज़र गए 
उनकी याद में 

No comments:

Post a Comment